पूरे महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के आयोजन के दौरान शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने रविवार को कांग्रेस सरकार के पतन की कामना की। महाराष्ट्र के लोगों को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएँ देते हुए बाल ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस सरकार के गिरने के बाद ही राज्य और देश समृद्ध बन सकेगा। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में ठाकरे ने ऐसी कामना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मौजूदा राज में लोगों की रोटी, पानी और मकान जैसी मूलभूत जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं।
ठाकरे ने कहा कि खाद्य पदार्थों की कीमतें इतनी बढ़ गईं हैं कि हर कोई गुड़ी पड़वा का पर्व नहीं मना सकता। ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने इस मामले में कुछ भी नहीं किया है। सरकार सिर्फ कोरे वादे कर रही है।
|