मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सिमी के तीन और कार्यकर्ता गिरफ्तार
मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ तहसील मुख्यालय से पुलिस ने शनिवार की रात प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के तीन और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बीके आर्य ने बताया कि पिछले दिनों इंदौर और धार से पकड़े गए सिमी के दो प्रमुख नेताओं से पूछताछ के आधार पर शहर के तीन स्थानों पर छापेमारी की गई।

इस दौरान सिमी के सक्रिय कार्यकर्ता फैजल, इरफान और शाकिर को पकड़ा गया। उनके घरों से कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए।

तीनों कार्यकर्ता वर्ष 2001 में सिमी पर प्रतिबंध के बावजूद सिमी के साथ गुपचुप तौर पर जुड़े रहे। फैजल को तो वर्ष 2006 में यहाँ हुए दंगों के दौरान गिरफ्तार भी किया गया था।
और भी
जबरन शादी कराने वालों की खैर नहीं
गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क में कुत्तों का आतंक
भँवर म्हाने पूजन देओ गणगौर...
छोटे उस्ताद का ताज ऐश्वर्या को
सिमरन मिस इंडिया यूनिवर्स
अध्यात्म व विज्ञान का संगम है संगीत