मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
छोटे उस्ताद का ताज ऐश्वर्या को
मुंबई से हेमंत पाल
गोरेगाँव स्पोर्ट्स क्लब में बैठे 10000 से ज्यादा लोगों के मन में एक ही सवाल था- स्टार प्लस के रियलिटी शो 'छोटे उस्ताद' की विजेता कौन बनेगी ऐश्वर्या या अन्वेषा?

ND
जैसे ही अमिताभ बच्चन ने घोषणा की कि जीती हैं 'ऐश्वर्या' मेरी 'बहू', माहौल में मस्ती घुल गई। जजेस चॉइस स्पेशल जूरी अवॉर्ड सोनिया ने जीता।

14 साल की सोनिया अहमदाबाद की रहने वाली है और जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई, उसके घर में लोगों की खुशियों का आलम देखते ही बनता था।

रियलिटी शो 'छोटे उस्ताद' की शुरुआत एंकर आभास जोशी के डांस और फिल्म 'वेलकम' के गाने से हुई। शो के जज संगीतकार प्रीतम, गायक कुणाल और गायिका श्रेया घोषाल के चेहरों पर खुशी भी देखने लायक थी।

शो में कुणाल और शान ने ऐश्वर्या व अन्वेषा के साथ गाना गाया। ईशा कोप्पिकर और मलाइका अरोड़ा खान ने दोनों के गाने पर आकर्षक डांस प्रस्तुत किया। शो के आकर्षण अमिताभ बच्चन के साथ जूही चावला, जावेद अख्तर, रवि चोपड़ा, विशाल व शेखर ने फिल्म 'भूतनाथ' का म्यूजिक लांच किया।

'बहू' को लेकर चर्चा : अमिताभ ने जैसे ही कहा, 'एंड द विनर इज, ऐश्वर्या मेरी बहू', समारोह में मौजूद लोगों में यह चर्चा होने लगी कि अमिताभ को ऐसे शब्द के इस्तेमाल से बचना चाहिए था।

पुरस्कार : विजेता को स्टार प्लस की ओर से 10 लाख, एलआईसी ने 5 लाख व गायक अभिजीत ने 1 लाख रु. दिए। बिग म्यूजिक की ओर से 1 करोड़ रु. का कांट्रेक्ट।

रियलिटी शो 'छोटे उस्ताद' का विजेता बनने के बाद ऐश्वर्या ने कहा कि मुझे जीतने की खुशी है, लेकिन अन्वेषा मेरी अच्छी दोस्त है। उसके हारने का दुःख है।'

किसे कितने वोट : देश भर से किए गए एसएमएस द्वारा ऐश्वर्या को 10 लाख 57 हजार 974 और अन्वेषा को 8 लाख 56 हजार 110 मत प्राप्त हुए।
और भी
सिमरन मिस इंडिया यूनिवर्स
अध्यात्म व विज्ञान का संगम है संगीत
अमिताभ मेरे पारिवारिक मित्र-ठाकरे
डॉ. मया शंकरसिंह को पुरस्कार
चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल
स्कारलेट मामले में आरोपी को जमानत