मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सिमरन मिस इंडिया यूनिवर्स
शनिवार को यहाँ आयोजिरंगारंग समारोह में इस साल के लिए मुंबई की सिमरन कौर फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स, केरल की पार्वती ओमानकुट्टन मिस इंडिया वर्ल्ड और गोआ की हर्षिता सक्सेना को मिस इंडिया अर्थ चुन लिया गया।

simran
ND
स्पर्धा में 28 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। इनमें रतलाम की तन्वी व्यास भी थीं। समारोह का संचालन दक्षिण के सुपरस्टार आर. माधवन ने किया।

शो में करीना कपूर, बिपाशा बसु और समीरा रेड्डी ने शानदार प्रस्तुति दी। सिमरन को पिछले साल की मिस इंडिया यूनिवर्स पूजा गुप्ता ने ताज पहनाया।

रतलाम की तन्वी व्यास अंतिम पाँच तक पहुँचीं : रतलाम की तन्वी व्यास ने हर्षिता, पार्वती, सिमरन और संगीता के साथ अंतिम पाँच प्रतिभागियों में जगह बनाई लेकिन वे इससे आगे नहीं बढ़ सकीं।

अंतिम पाँच प्रतिभागियों से पूछा गया था कि भारत में तलाक की दर बढ़ रही है। इसका कारण पश्चिमी प्रभाव है या कुछ और?

जवाब में तन्वी ने कहा कि इसका कारण संवेदना की कमी है, पश्चिम प्रभाव नहीं। जवाब से तन्वी जजों को संतुष्ट नहीं कर सकी।
और भी
अध्यात्म व विज्ञान का संगम है संगीत
अमिताभ मेरे पारिवारिक मित्र-ठाकरे
डॉ. मया शंकरसिंह को पुरस्कार
चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल
स्कारलेट मामले में आरोपी को जमानत
तमिलनाडु में जल परियोजना रोकी