मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमिताभ मेरे पारिवारिक मित्र-ठाकरे
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने शनिवार को अपने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में प्रकाशित मराठी स्वाभिमान पर एक लेख से खुद को अलग करते हुए कहा कि अखबार में प्रकाशित विचार उनके नहीं हैं।

इस लेख में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बारे में टिप्पणी की गई है। ठाकरे ने एक बयान में कहा कि अमिताभ बच्चन हमारे परिवार के मित्र हैं। मैंने उनके खिलाफ न कभी कुछ कहा है और न ही संपादकीय में लिखा है।

सामना में प्रकाशित जिस समाचार के बारे में मीडिया ने हाय-तौबा मचाई है, वह निंदनीय है। अमिताभ के साथ हमारे संबंध इतने कमजोर नहीं हैं कि वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की एक खबर से टूट जाएँ।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लोगों की आस्था घटना शुरू हो गई है क्योंकि वे तिल का ताड़ बना रहे हैं, लेकिन उनके और बच्चन के बीच संबंध अप्रभावित रहेंगे क्योंकि यह प्यार का बंधन है।
और भी
डॉ. मया शंकरसिंह को पुरस्कार
चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल
स्कारलेट मामले में आरोपी को जमानत
तमिलनाडु में जल परियोजना रोकी
कश्मीर में पुलिसकर्मियों के शव बरामद
सोनिया की रैली में एक व्यक्ति गिरफ्तार