मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डॉ. मया शंकरसिंह को पुरस्कार
हंडिया पी.जी. कालेज हंडिया इलाहाबाद से सम्बद्ध वीर बहादुर पूर्वांचल विवि जौनपुर के शिक्षा संकाय के वरिष्ठ रीडर एवं पूर्व कार्य परिषद सदस्य बुंदेलखंड विवि झाँसी, को शिक्षा शास्त्र में प्रकाशित पुस्तक शैक्षिक प्रबंधन एवं शिक्षण तकनीकी पर 2004 का पं. मदन मोहन मालवीय नामित पुरस्कार 28 मार्च को डॉ. सिंह को बीस हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

उक्त पुरस्कार उप्र हिन्दी संस्थान लखनऊ के यशपाल सभागार में नकूल दूबे (नगर विकास मंत्री उ.प्र.) द्वारा प्रदान किया गया। इसके पूर्व डॉ. सिंह को सन 2001 में भी उनकी कृति शिक्षण तकनीकी के नूतन आयाम नामक पुस्तक पर पुरस्कार प्राप्त हुआ।

डॉ. सिंह की अभी तक कुल 14 हिन्दी एवं अंग्रेजी में पुस्तकों को प्रकाशन हो चुका है। इसके अतिरिक्त 60 शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय शोध पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। साथ-साथ 4 सेमिनारों का संयोजन एवं एक भारत सरकार द्वारा पोषित प्रोजेक्ट भी पूरा कर चुके है तथा इनके शोध निर्देशन में 15 शोधार्थी शोध कर चुके है।

डॉ. सिंह मूल रूप से ग्राम सरोखनपुर बदलापुर जनपद जौनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी है।
और भी
चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल
स्कारलेट मामले में आरोपी को जमानत
तमिलनाडु में जल परियोजना रोकी
कश्मीर में पुलिसकर्मियों के शव बरामद
सोनिया की रैली में एक व्यक्ति गिरफ्तार
अमिताभ अब शिवसेना के निशाने पर