मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तमिलनाडु में जल परियोजना रोकी
लोग सड़कों पर उतरे, येदीउरप्पा का पुतला फूँका
पड़ोसी राज्य में नई सरकार बनने तक होगेनक्कल जल परियोजना रोकने के तमिलनाड़ु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के निर्णय के बाद भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में सड़कों पर कर्नाटक के विरोधस्वरूप हिंसक घटनाएँ हुईं।

सीमा पर लगे ग्राम होसुर में कर्नाटक राज्य परिवहन निगम की बस में आग लगा दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक 30 प्रदर्शनकारियों ने विल्लुपुरम से बेंगलुरु जा रही बस में बैठे यात्रियों से वाहन को आग के हवाले करने से पहले उतर जाने को कहा।

आमतौर पर व्यस्त रहने वाले औद्योगिक क्षेत्र होसुर में आज बंद के कारण वीरानी रही। सभी औद्योगिक इकाइयाँ और लोक परिवहन सेवाएँ बंद रहीं।

कई युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चेन्नई में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के समक्ष धरना दिया और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदीउरप्पा का पुतला जलाया। घटना से जुड़े 100 से भी ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जयललिता ने विरोध किया : कर्नाटक में नई सरकार बनने तक होगेनक्कल जल परियोजना रोकने के तमिलनाड़ु के करुणानिधि के निर्णय का विरोध करते हुए अन्नाद्रमुक की नेता जयललिता ने आज उन पर राज्य के लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

जयललिता ने कहा कि यह निर्णय तमिलनाडु के लोगों के साथ किया गया विश्वासघात र्हैं। उन्होंने कहा कि करूणानिधि राज्य के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का अधिकार खो चुके हैं।

उन्होंने सवाल उठाया है कि जब होगेनक्कल तमिलनाड़ु का हिस्सा है तो करुणानिधि क्यों इस जल परियोजना को कर्नाटक के चुनाव से जोड़ रहे हैं।
और भी
कश्मीर में पुलिसकर्मियों के शव बरामद
सोनिया की रैली में एक व्यक्ति गिरफ्तार
अमिताभ अब शिवसेना के निशाने पर
भर्ती घोटाले में आईजी निलंबित
सिमी से संबंध रखने के संदेह में 12 गिरफ्तार
क्लिनिक पर क्रॉस की जगह स्वस्तिक