मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सोनिया की रैली में एक व्यक्ति गिरफ्तार
खिलौना बंदूक लेकर घुसने की कोशिश
कांग्रेस की किसान रैली के स्थल के प्रवेश द्वार पर एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसके पास भरी पिस्तौल थी। यह घटना सोनिया के रैली स्थल पर पहुँचने से पहले हुई।

पुलिस ने बताया कि प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी के दौरान पाया गया कि शिवाशानमुघवेल के पास एक पिस्तौल है। इस बीच एक पुलिस उपनिरीक्षक चिल्लाया कि यह भरी बंदूक है।

उस शख्स की शिनाख्त थिथराइपुंडी के एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में हुई। उसे सुरक्षा केबिन में ले जाया गया, जहाँ विशेष खुफिया इकाई के अधिकारी और पुलिस अधीक्षक थिरूगनानम ने उससे पूछताछ की। हालाँकि अभी पूछताछ के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है।

यह घटना वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के संसदीय चुनाव क्षेत्र में रैली को संबोधित करने के लिए सोनिया के आगमन से पहले हुई। (भाषा)
और भी
अमिताभ अब शिवसेना के निशाने पर
भर्ती घोटाले में आईजी निलंबित
सिमी से संबंध रखने के संदेह में 12 गिरफ्तार
क्लिनिक पर क्रॉस की जगह स्वस्तिक
वर्दी पहनकर कार्यक्रम में जाना भारी पड़ा हीरो को
विकास के लिए अपनों के जीवन से खेल!