मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमिताभ अब शिवसेना के निशाने पर
होगेनक्कल मुद्दे पर फिल्मी सितारे रजनीकांत के तमिलनाड़ु के समर्थन में आ जाने से अमिताभ बच्चन और शिवसेना के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

सेना ने बच्चन को मराठी गौरव के मुद्दे पर निशाना बनाया, लेकिन बॉलीवुड के सितारे ने कहा कि उन्होंने मुंबई के लिए क्या किया है, इस पर किसी को भी सवाल उठाने का हक नहीं है।

शिवसेना ने कहा कि पड़ोसी राज्य कर्नाटक के साथ होगेनेक्कल मुद्दे पर रकजनीकांत तमिलनाड़ु की ओर से प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि बच्चन महाराष्ट्र के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में प्रकाशित एक लेख के मुताबिक मुंबई में रह रहे कई अभिनेता शोहरत और सम्मान हासिल कर रहे हैं, लेकिन जब मराठी या क्षेत्र के गर्व के मुद्दे की बात आती है तो अमिताभ बच्चन सहित कई सितारे पीछे हट जाते हैं।

लेख कहता है रजनीकांत उन बहुत कम लोगों में से हैं, जो मराठी संस्कृति का सही अनुसरण करते हैं क्योंकि उन्होंने उस राज्य का पक्ष लिया है जिसने उन्हें इतनी बड़ी हस्ती बनाया है। इस मुद्दे का संदर्भ यह है कि रजनीकांत महाराष्ट्र में जन्मे थे, कर्नाटक में पले-बढ़े, लेकिन तमिलनाड़ु में महानायक बने।

लेख का शीर्षक कहता है कि रजनीकांत 'खर्या मिथला जागला' (रजनीकांत निष्ठावान हैं)। रिपोर्ट में यह सवाल उठाया गया है कि कितने अभिनेताओं में मुंबई या क्षेत्र के गर्व के लिए प्रदर्शन करने का साहस है।

बिग बी आहत : सामना द्वारा उनकी तमिल के महानायक के साथ की गई तुलना से आहत बच्चन से जब संवाददाताओं ने जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि किसी को यह पूछने की जरूरत नहीं है कि मैंने मुंबई के लिए क्या किया है। मैं जानता हूँ कि मैंने क्या किया।

उन्होंने पूछा कि क्या आपको यह लगता है कि मैं महाराष्ट्र के लिए कुछ नहीं कर रहा अगर आपको ऐसा लगता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। बच्चन उपनगर बांद्रा में स्थित मेहबूब स्टूडियो में मौजूद थे।
और भी
भर्ती घोटाले में आईजी निलंबित
सिमी से संबंध रखने के संदेह में 12 गिरफ्तार
क्लिनिक पर क्रॉस की जगह स्वस्तिक
वर्दी पहनकर कार्यक्रम में जाना भारी पड़ा हीरो को
विकास के लिए अपनों के जीवन से खेल!
जेब के आगे... सेलिब्रिटी हारी!