मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भर्ती घोटाले में आईजी निलंबित
उत्तरप्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती मुलायमसिंह यादव सरकार के समय में पुलिस और पीएसी में लगभग 22 हजार सिपाहियों की भर्ती मे हुए कथित घोटाले की जाँच में भ्रष्टाचार निवारण संगठन को अपेक्षित सहयोग न देने के आरोप में मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के उपमहानिरीक्षक रामेन्द्र विक्रमसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सिंह उन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें मुलायम सरकार में हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया में घोटाले की जाँच के बाद निलं‍बित कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने बाद में अधिकारियों का निलंबन वापस ले लिया था मगर विभागीय जाँच जारी रखी थी।

राज्य सरकार ने भर्ती घोटाले की जाँच के बाद लगभग 18 हजार से अधिक सिपाहियों की भर्ती भी निरस्त कर दी थी।
और भी
सिमी से संबंध रखने के संदेह में 12 गिरफ्तार
क्लिनिक पर क्रॉस की जगह स्वस्तिक
वर्दी पहनकर कार्यक्रम में जाना भारी पड़ा हीरो को
विकास के लिए अपनों के जीवन से खेल!
जेब के आगे... सेलिब्रिटी हारी!
छत ढहने से 17 लोग घायल