मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सिमी से संबंध रखने के संदेह में 12 गिरफ्तार
प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से संबंध रखने के संदेह में मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पकड़े गए 12 लोगों को आज जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि सिमी के एक प्रमुख नेता मोहम्मद इरफान की गिरफ्तारी के लिए करेली थाना क्षेत्र के राकई गाँव में कल की गई छापेमारी के दौरान 12 लोगों को पकड़ा गया था। सभी दूसरे जिलों के रहने वाले बताए गए हैं। उन्हें यहाँ जिला अदालत में पेश करने के बाद आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 109 के तहत जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि हाल में सिमी के खिलाफ तेज हुए धरपकड़ अभियान को देखते हुए जिले में सिमी के सरगना के तौर पर काम करने वाला इरफान भूमिगत हो गया है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। उसे पहले वर्ष 2000 में गुजरात में गिरफ्तार किया गया था।

उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से वह राकई गाँव में रह रहा था और हाल के दिनों में यहीं से सिमी की गतिविधियों को संचालित कर रहा था।
और भी
क्लिनिक पर क्रॉस की जगह स्वस्तिक
वर्दी पहनकर कार्यक्रम में जाना भारी पड़ा हीरो को
विकास के लिए अपनों के जीवन से खेल!
जेब के आगे... सेलिब्रिटी हारी!
छत ढहने से 17 लोग घायल
किसी भी दल से गठजोड़ नहीं-टिकैत