मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जेब के आगे... सेलिब्रिटी हारी!
बच्चन सब पर भारी, दूसरे पर शाहरुख की बारी
अमिताभ हों या शाहरुख खान, संजय दत्त हों या सलमान, सचिन हों या सौरव विज्ञापन फिल्मों में नजर आने वाले ये लोग लोगों को जरा कम ही प्रभावित कर पाते हैं। हालाँकि यह जरूर है कि विज्ञापन इनके नाम से पहचाना जाता है, लेकिन मुद्दे की बात यह है कि आदमी कोई चीज खरीदता है तो जेब और क्वालिटी देखकर ही। जहाँ तक बात के असर की बात है तो अमिताभ यहाँ भी भारी हैं और किंग खान दूसरे स्थान पर हैं।

यह सही है कि जो सेलिब्रिटीज विज्ञापन करती हैं, वे याद रहते हैं और उनके नाम पर उत्पाद भी याद रहता है। इसे 86 प्रश लोग सही मानते हैं। परंतु तीन प्रश यह मानते हैं कि सेलिब्रिटी की मौजूदगी किसी ब्रांड को खरीदने के लिए प्रेरित करती है। दक्षिण भारत में 58 प्रश लोग सेलिब्रिटी के कारण विज्ञापन को ध्यान रखता है।

बड़ी बात यह है कि देश के 84 प्रश लोग कोई भी चीज खरीदते समय किसी सेलिब्रिटी के स्थान पर उत्पाद की कीमत और क्वालिटी का ध्यान रखते हैं। केवल दो प्रश लोग ही ऐसे थे, जो यह मानते हैं कि वह एक महत्वपूर्ण कारक है और उत्पाद खरीदते समय उनका ध्यान रहता है।

जहाँ तक बात कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की है तो 18 प्रश लोग उत्पाद की कीमत पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इतने ही लोगों का ध्यान वॉरंटी पर होता है, जबकि 5 प्रश लोग ही उत्पाद से पहले सेलिब्रिटी पर ध्यान देते हैं।

कंपनियाँ चाहे जितना पैसा खर्च करती हों, लेकिन सिर्फ 22 प्रश लोग ही यह मानते हैं कि सेलिब्रिटी उस उत्पाद का उपयोग करते हैं, जिसका वे विज्ञापन कर रहे हैं। 51 फीसदी हकीकत जानते हैं कि ये विज्ञापन पैसे के लिए किए जाते हैं। सही मायने में वे आयातित वस्तुएँ ही उपयोग करते हैं।

यह सर्वेक्षण 'सेलिब्रिटी एन्डार्समेंट सर्वे' के नाम से तैयार किया गया है। यह सर्वेक्षण हिंदुस्तान थॉमसन एडवर्टाइजिंग एजेंसी के जनसंपर्क विभाग आईपेन द्वारा कराया गया है। इसमें इंदौर के अलावा लखनऊ मध्यम दर्जे के शहर के रूप में शामिल हैं। इनके साथ ही मुंबई, नई दिल्ली, कोलकाता, मेट्रो स्तर के और मदुराई, राँची, महबूब नगर व कटक छोटे शहरों के रूप में शामिल हैं। जिन लोगों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया, उनमें 16 से 45 साल की आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।

क्वालिटी पर ध्यान : देश के लोग क्वालिटी के प्रति जागरूक हैं। 78 प्रश लोगों का विश्वास है कि कोई भी उत्पाद खरीदने से पहले उसकी क्वालिटी सबसे अहम है। खरीददारी के समय उपभोक्ता का अपना दृष्टिकोण बड़ा तार्किक होता है। 10 में से 8 से ज्यादा लोग कहते हैं कि आज के सबसे प्रभावी विज्ञापन सेलिब्रिटी की वजह से होते हैं। हर दूसरे विज्ञापन में कोई न कोई सेलिब्रिटी होता है। खाद्य पदार्थ या पर्सनल केयर के विज्ञापनों को सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

37 प्रश लोगों का मानना है कि याद रखे जाने वाले ज्यादातर विज्ञापन खाद्य पदार्थों के होते हैं। इसके बाद 31 फीसदी का यह मानना है कि पर्सनल केयर श्रेणी के विज्ञापन सबसे ज्यादा याद रखे जाते हैं। इनमें साबुन, मोबाइल कंपनी, कोल्ड ड्रिंक आदि शामिल हैं। सिर्फ 5 फीसदी लोग सेलिब्रिटी को ध्यान में रखकर पर्सनल केयर उत्पाद खरीदते हैं।

किसका असर ज्यादा : सबसे ज्यादा सेलेबल ब्रांड एम्बेसेडर शाहरुख खान हैं। 17 प्रश लोग उन्हें इस रूप में याद करते हैं, जबकि अमिताभ को याद करने वाले महज 10 प्रश हैं। परंतु जहाँ तक उत्पाद के असर की बात है तो अमिताभ शाहरुख से आगे हैं। अमिताभ की कही बात का असर 19 प्रश है तो शाहरुख की बात का वजन 18 प्रश पर है। इसी प्रकार महिलाओं में इस दृष्टि से सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऐश्वर्या राय हैं, जिन्हें 6 प्रश लोग उत्पाद खरीदते समय याद रखते हैं। (नईदुनिया)
और भी
छत ढहने से 17 लोग घायल
किसी भी दल से गठजोड़ नहीं-टिकैत
अमिताभ की बहुत इज्जत करता हूँ
सिमी आतंकियों का नार्को टेस्ट होगा
'छोटे उस्ताद' का फैसला आज
'महबूबा ने बड़ा अपराध किया'