मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
छत ढहने से 17 लोग घायल
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के राजीयासर थाना क्षेत्र में छत के ढह जाने से 17 लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हलकी बारिश के दौरान अचानक छत ढह जाने से आसपास मौजूद 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से घायलों को निकटवर्ती अस्पताल पहुँचाया।

सूत्रों के अनुसार घायलों में से एक की हालत नाजुक है, जबकि चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जाते हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
और भी
अमिताभ की बहुत इज्जत करता हूँ
सिमी आतंकियों का नार्को टेस्ट होगा
'छोटे उस्ताद' का फैसला आज
'महबूबा ने बड़ा अपराध किया'
नहर में बस गिरी 15 की मौत
धूम्रपान मामले में अमिताभ को राहत