मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'महबूबा ने बड़ा अपराध किया'
जम्मू-कश्मीर भाजपा ने शुक्रवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती द्वारा पाकिस्तान में दिए गए बयान की आलोचना करते हुए उन पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की माँग की।

भाजपा ने यहाँ जारी बयान में कहा कि पीडीपी अध्यक्ष ने दोहरी सत्ता साझेदारी व्यवस्था की पाकिस्तान में माँग करके एक बहुत बड़ा अपराध किया है। उन्होंने कहा कि आत्मसम्मान वाला और अपनी संप्रभुता पर गर्व करने वाला देश महबूबा मुफ्ती जैसे लोगों को बगैर दंडित किए छोड़ नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार तथा जम्मू-कश्मीर की कांग्रेस नीत सरकार महबूबा मुफ्ती के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल हो गई है।

भाजपा ने राष्ट्रपति तथा लोकसभा अध्यक्ष से पीडीपी अध्यक्ष के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी माँग की है।
और भी
नहर में बस गिरी 15 की मौत
धूम्रपान मामले में अमिताभ को राहत
मशरूम खाने से 15 की मृत्यु
सिसौली महापंचायत के चलते निषेधाज्ञा
मणिपुर में 11 बच्चों की मौत
ओसामा साथियों सहित गिरफ्तार