मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
धूम्रपान मामले में अमिताभ को राहत
मेगास्टार अमिताभ बच्चन को एक स्थानीय अदालत ने गोवा के धूम्रपान कानून के कथित उल्लंघन से संबंधित एक मामले में आरोपमुक्त कर दिया है।

एक पोस्टर में बच्चन को सिगार पीते हुए दिखाया गया था। तंबाकू विरोधी संगठन एनओटीई ने बच्चन तथा अन्य के खिलाफ एक याचिका दायर कर होर्डिंग पर लगे पोस्टर पर आपत्ति की।

एनओटीई ने बच्चन पर गोवा के धूम्रपान कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा शुरू कानूनी प्रक्रिया को रद्द कर दिया।

बच्चन के वकील ने सत्र अदालत में दायर संशोधन याचिका में कहा था कि अभिनेता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया। हालाँकि बच्चन ने लिखित रूप में सूचित किया था कि वह इस होर्डिंग का पक्ष नहीं हैं।
और भी
मशरूम खाने से 15 की मृत्यु
सिसौली महापंचायत के चलते निषेधाज्ञा
मणिपुर में 11 बच्चों की मौत
ओसामा साथियों सहित गिरफ्तार
कोलकाता में बस नदी में गिरी, 16 मरे
वृद्ध माँ की हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार