मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सिसौली महापंचायत के चलते निषेधाज्ञा
भाकियू नेता महेंद्रसिंह टिकैत के जमानत पर रिहा होने के बाद अभी जिला प्रशासन की कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएँ कम नहीं हुई हैं।

आगामी आठ अप्रैल को सिसौली में महापंचायत को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सम्पूर्ण जिले में 30 अप्रैल तक के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

जिला मुख्यालय पर आज मिली सूचना के अनुसार टिकैत की रिहाई के बाद भाकियू मुख्यालय सिसौली में एक महापंचायत आयोजित करने की आगामी आठ अप्रैल की घोषणा की गई है। इसको लेकर खुफिया विभाग की सूचना पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का निर्णय लिया है। सिसौली में आयोजित महापंचायत में अगली राणनीति की घोषणा की जाएगा।

इसे ध्यान में रखते हुए किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अपर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण जिले में निषेधाज्ञा लगा दी है। खुफिया विभाग ने आशंका व्यक्त की है कि महापंचायत में शरारती तत्व कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। इसलिए प्रशासन सतर्कता बरत रही है।

उल्लेखनीय है कि भाकियू अध्यक्ष महेंद्रसिंह टिकैत ने आगामी आठ अप्रैल को सर्वजात महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। इसमें अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी।
और भी
मणिपुर में 11 बच्चों की मौत
ओसामा साथियों सहित गिरफ्तार
कोलकाता में बस नदी में गिरी, 16 मरे
वृद्ध माँ की हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार
जमीन मामले में रानी मुखर्जी की याचिका
मालानी नस्ल के घोड़ों का आकर्षण