मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नहाते समय तीन लड़कियाँ डूबीं
तमिलनाडु के मदुरै जिले में कल शाम दो बहनों समेत तीन लड़कियों की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।

यहाँ प्राप्त सूचना के अनुसार जिले के पन्नियन गाँव में रहने वाली ये तीनों लड़कियाँ तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। हालाँकि ग्रामीणों ने उनके साथ डूब रही एक अन्य लड़की को बचा लिया।

ग्रामीणों ने ही के कलैयारसी (11), उसकी छोटी बहन के. मोनिषा (आठ) और उनकी सहेली एम. माहेश्वरी (11) के शव तालाब से निकाले। पुलिस ने इन शवों को परीक्षण के लिए गवर्नमेंट राजाजी अस्पताल भेज दिया है।
और भी
करुणानिधि ने दी करात को बधाई
इप्टा के सम्मेलन में भाग लेंगे राजबब्बर
राजौरी से राइफल और हथगोले बरामद
प. बंगाल में 30 फीसदी महिलाएँ ही साक्षर
पवित्र अमरनाथ यात्रा 18 जून से
सिलीगुड़ी में विस्फोट, 3 मृत