फिल्म अभिनेता राजबब्बर और उनकी पत्नी नादिरा बब्बर अगले माह यहाँ आयोजित इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन (इप्टा) के तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे हैं।
इप्टा की जिला इकाई के अध्यक्ष विजय नामदेव ने बताया कि इप्टा का राज्य सम्मेलन आगामी 17 से 19 मई तक यहाँ आयोजित किया गया है। सम्मेलन के दौरान धर्म और सांप्रदायिकता सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि इप्टा की इलाहाबाद, भोपाल, जबलपुर, इंदौर, अशोकनगर, गुना के अलावा छत्तीसगढ़ की भिलाई इकाई के कलाकारों द्वारा नाटकों का मंचन भी किया जाएगा।
|