जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से सुरक्षाबलों ने एक तलाशी अभियान के दौरान एके 56 राइफल और करीब दर्जनभर हथगोले बरामद किए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजौरी के होल्ली इलाके में पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ मिलकर सघन तलाशी अभियान चलाया था।
सूत्रों के मुताबिक इस तलाशी के दौरान 11 हथगोले, एक एके 56 राइफल, दो मैगजीन और 60 गोलियाँ बरामद की गईं।
|