मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प. बंगाल में 30 फीसदी महिलाएँ ही साक्षर
पश्चिम बंगाल में महिलाओं की साक्षरता का स्तर लगातार चिंता का विषय बना हुआ है, जहाँ पर 30 फीसदी से भी कम महिलाएँ पढ़ने-लिखने की काबिलियत रखती हैं।

इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज के निदेशक और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमिय कुमार बागची ने विद्यासागर विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में महिला साक्षरता की काफी बुरी स्थिति है और इसमें सुधार के लिए महिलाओं को शिक्षा का महत्व समझना होगा।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि महिला उद्धार के लिए काम करने वाले प्रसिद्ध समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने महिलाओं की जिंदगी में शिक्षा की अहमियत के बारे में जागरूकता फैलाने का उल्लेखनीय कार्य किया था और आज की लड़कियों को उनका शुक्रगुजार होना चाहिए। इस समारोह में बागची को विश्वविद्यालय की तरफ से डी.लिट की मानद उपाधि भी प्रदान की गई।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपालकृष्ण गाँधी ने छात्रों से अपने परिवार और विश्वविद्यालय के लिए सम्मान का विषय बनने का अनुरोध किया। इस अवसर पर साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता प्रोफेसर यूआर अनंतमूर्ति को भी डी.लिट की मानद उपाधि प्रदान की गई।
और भी
पवित्र अमरनाथ यात्रा 18 जून से
सिलीगुड़ी में विस्फोट, 3 मृत
हिजबुल मुजाहिदीन का प्रवक्ता गिरफ्तार
जम्मू की सैन्य यूनिट में आग लगी
अम्बेडकर जयन्ती पर उ.प्र. में कई आयोजन
महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल