मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पवित्र अमरनाथ यात्रा 18 जून से
पवित्र धार्मिक अमरनाथ यात्रा इस वर्ष व्रत पूर्णिमा के अवसर पर आगामी 18 जून से शुरू होगी और श्रावण पूर्णिमा 16 अगस्त को समाप्त होगी।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एवं अमरनाथजी श्राईन बोर्ड के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एसके सिन्हा ने बोर्ड की 14वीं बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन वर्षों के बाद इस बार भव्य शिवलिंगम का निर्माण हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस निर्माण से बोर्ड बहुत उत्साहित है, क्योंकि यह इस वर्ष अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिभव्य शिवलिंगम के दर्शन करने का बहुत ही अच्छा अवसर होगा।

उन्होंने बताया कि दो महीने तक चलने वाली इस यात्रा के लिए बोर्ड ने हरसंभव सुविधाएँ उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

राज्यपाल ने इस वर्ष यात्रा के शुरू होने से एक महीने पहले अमरनाथ यात्री निवास के बनकर तैयार हो जाने के मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के आश्वासन पर उन्हें बधाई दी।

गत पाँच वर्षों से इस यात्रा से जुडे़ राज्यपाल ने चिंता जताई कि कुछ लोग श्रद्धालुओं में भ्रम पैदा करने के इरादे से गैर जरूरी मुद्दे उठाने लगे हैं।

बैठक में बोर्ड ने सर्वसम्मति से इस वर्ष भी यह पवित्र धार्मिक यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से 18 जून से शुरू करने का निर्णय लिया।
और भी
सिलीगुड़ी में विस्फोट, 3 मृत
हिजबुल मुजाहिदीन का प्रवक्ता गिरफ्तार
जम्मू की सैन्य यूनिट में आग लगी
अम्बेडकर जयन्ती पर उ.प्र. में कई आयोजन
महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल
पुलिस रखेगी मसाज पार्लरों पर कड़ी नजर