मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पुलिस रखेगी मसाज पार्लरों पर कड़ी नजर
उत्तरप्रदेश पुलिस प्रदेश मे जिस्म फरोशी के कथित केंद्रों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए फ्रेंडशिप क्लबों एवं मसाज पार्लरों पर सख्त निगरानी रखने और सख्ती बरते जाने की योजना बना रही है।

प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक बृजलाल ने बताया कि पुलिस समाचार पत्रों से अनुरोध करेगी कि फ्रेंडशिप क्लबों तथा मसाज पार्लरो से संबंधित विज्ञापनों को जनहित मे प्रकाशित न करें क्योंकि इन विज्ञापनों से ऐसे गलत कार्यों में संलग्न क्लबों को लेकर आम आदमी को वास्तविकता का पता नही चल पाता और भोले-भाले लोग इनके जाल मे फँस जाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे गलत केन्द्रों अथवा क्लबों पर प्रभावी अंकुश के लिए पुलिस उन क्लबों तथा पार्लरों की बिना जाँच पड़ताल के बैंकों में खुलने वाले खातों की भी जाँच करके दोषी बैंक कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया को अमल में लाएगी।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पिछले एक वर्ष के अन्दर प्रदेश मे ऐसे एक दर्जन क्लबों एवं पार्लरों को पकड़ा है, जिनकी आड़ में जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा था।
और भी
नहीं मिला कोर्ट की इमारत में बम
उमा की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर नहीं
कॉर्पोरेट में अंगदान का गृह प्रवेश
5000 करोड़ डूबने के कगार पर
आंध्र में कांग्रेस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा
प्रीति जिंटा घायल