मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
स्कारलेट मामले की सीबीआई जाँच होगी
पुलिस जाँच की विश्वसनीयता को लेकर पड़ रहे दबाव के बीच गोवा सरकार ने ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट ईडेन कीलिंग की हत्या की जाँच आखिरकार सीबीआई से कराने का बुधवार को फैसला किया।

राज्य पुलिस से इस संबंध में आग्रह मिलने के बाद बुधवार शाम इस आशय का फैसला किए जाने के बाद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने मामले की जाँच सीबीआई को हस्तांतरित किए जाने पर अपनी मंजूरी दे दी है। इस संबंध में सभी औपचारिकताएँ अगले कुछ दिनों में पूरी कर ली जाएँगी।

पुलिस महानिरीक्षक किशन कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले को सीबीआई को सौंपने के लिए गृह विभाग को खत लिखा है। उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे पर स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

यह घटनाक्रम ऐसे वक्त हुआ है जबकि 15 वर्षीय ब्रिटिश किशोरी के शव को उसकी माँ फियोना मैकआउन ब्रिटेन ले गई है। स्कारलेट कथित तौर पर गोवा के प्रसिद्ध अंजुना तट पर 18 फरवरी को मृत पाई गई थी।

शुरुआती अनिच्छा के बाद मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने गत सप्ताह विधानसभा में मामले की जाँच सीबीआई से कराए जाने की इच्छा की इच्छा व्यक्त की थी।

स्कारलेट की माँ फियोना मैकेओन ने जाँच पर असंतोष जताते हुए मामले की जाँच केंद्रीय एजेंसी से कराए जाने की माँग की थी। उन्होंने मामले में लीपापोती का भी आरोप लगाया था।

कई मानवाधिकार संगठनों और अन्य समूहों ने भी हत्या की जाँच के तौर-तरीके पर संदेह जताया था। पुलिस ने दो स्थानीय लोगों बर्मन सैमसन डिसूजा और नशीले पदार्थों के कारोबारी पलासिडो कारवाल्हो को गिरफ्तार किया है। दोनों पर स्कारलेट को नशीले पदार्थ देने बलात्कार करने तथा उसे अंजुना तट पर मरने के लिये छोड़ने का आरोप है।
और भी
कैप्टन मेघा मामले में पति गिरफ्तार
पुणे में माकपा कार्यालय पर हमला
'वायरस' दिलाया अयोग्य युवकों को रोजगार
उमा भारती के खिलाफ भाजश में बगावत
विस्फोट में नौ सुरक्षाकर्मी जख्‍मी
किसान नेता टिकैत को मिली जमानत