अरूणाचल प्रदेश में लोहित जिले के चांगलांग इलाके में मनभूम के पास से यूनाईटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के एक ठिकाने से सेना ने एक लाख डॉलर बरामद किए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 11 सिख लाइट इंफ्रेंट्री रेजिमेंट के एक दल ने इस ठिकाने पर छापेमारी की कार्रवाई के बाद यह राशि बरामद की। हालाँकि छापेमारी के दौरान उल्फा के सदस्य फरार होने में सफल रहे।
सूत्रों ने बताया कि इस राशि की उगाही ऊपरी असम में की गई थी और इसे बांग्लादेश में रुपए से डॉलर में परिवर्तित कराया गया और इस राशि को उत्तरी म्यांमार से आने वाले हथियारों की खरीद के लिए एकत्रित किया गया था।
पहली बार सेना उल्फा के शिविर से भारी मात्रा में डॉलर बरामद करने में सफल रही है।
|