शहर के पश्चिमी इलाके में शिलाज क्रॉस रोड़ के पास बुधवार की सुबह स्कूल बस के पलट जाने से देहली पब्लिक स्कूल के चार बच्चों की मृत्यु हो गई और 35 बच्चे घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एक ट्रक से आगे निकलने के प्रयास में बस चालक का नियंत्रण हट जाने के कारण यह दुर्घटना सुबह साढे सात बजे हुई। घायलों बच्चों में से सात की हालत गंभीर है।
सभी घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
|