मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उत्तरप्रदेश में हिटलरशाही-अमरसिंह
राहुल गाँधी को भेजा जा सकता है जेल
समाजवादी पार्टी के महासचिव अमरसिंह ने उत्तरप्रदेश में हिटलरशाही की स्थिति होने का आरोप लगाते हुए कहा कि महेंद्रसिंह टिकैत क्या वहाँ तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और सांसद राहुल गाँधी को भी जेल भेजा जा सकता है।

सिंह ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सुश्री मायावती अपने राजनीतिक विरोधियों के प्रति सहिष्णुता का भाव नहीं रखती हैं। यही वजह है कि वह अपने हर राजनीतिक विरोधी के प्रति बैर भाव रखती हैं।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कथित रूप से बढती नजदीकियों के संबंध में उन्होंने कहा कि इस संबंध में हाल ही में भारतीय जनता पार्टी नेता अरुण जेटली के इस बयान से उन्हें बेहद दु:ख पहुँचा है कि केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) की वजह से दोनों निकट आए हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में दो धर्मनिरपेक्ष दलों (सपा और कांग्रेस) ने राज्यसभा निर्वाचन में एक निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिया लेकिन कांग्रेस हमारे लिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ही है। हालाँकि उन्होंने यह भी कहा कि बैतूल लोकसभा उपचुनाव में सपा ने कांग्रेस से मैदान से हटने की भी अपील की।

सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की अगुवाई में यूनाइटेड नेशनल प्रोग्रेसिव एलायंस (यूएनपीए) का गठन हुआ है।0 क्षेत्रीय दलों वाले इस गठबंधन को खुद वामपंथी दल भी तीसरे विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
और भी
उप्र आईएएस एसोसिएशन दो फाड़
काम के आधार पर दोबारा मौका-वैंकया
खुदकुशी मामले में 21 पर प्रकरण
हिजबुल के ठिकाने का भंडाफोड़
मेघालय में ‍मस्तिष्क ज्वर से 36 मरे
'मुझे मान्यता नहीं, बेटा चा‍हिए'