मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
काम के आधार पर दोबारा मौका-वैंकया
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वैंकया नायडु ने भाजपा के मौजूदा जनप्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया है कि लोकप्रियता और काम के आधार पर उन्हें चुनाव में दोबारा मौका मिल सकता है।

माहेश्वरी सभा के उत्सव भवन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए नायडु ने मंगलवार को कहा कि सबके साथ न्याय होगा और जिन जन प्रतिनिधियों ने काम किया है तथा लोकप्रियता हासिल की हैं उन्हें ोबारा मौका दिया जाएगा।

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी द्वारा कल यहाँ सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए मौजूदा जनप्रतिनिधियों को चुनाव में ोबारा मौका नहीं देनें की सलाह के बाद प्रदेश कार्यसमिति में इसकी चर्चा होती रही।

नायडू ने कहा कि लोग यह पूछने लगे हैं कि हमारा क्या होगा। उन्हें इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए। लोकप्रिय और काम करने वाले की पूछ बनी रहेगी।
और भी
खुदकुशी मामले में 21 पर प्रकरण
हिजबुल के ठिकाने का भंडाफोड़
मेघालय में ‍मस्तिष्क ज्वर से 36 मरे
'मुझे मान्यता नहीं, बेटा चा‍हिए'
रानी मुखर्जी अदालत की शरण में
टिकैत का गिरफ्तारी वारंट जारी