झारखंड में गढवा जिले के रंका थाना क्षेत्र में वांडु बाजार के पास कल देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सलियों समेत नौ व्यक्ति मारे गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये नक्सली देर रात छत्तीसगढ़ सीमा से लगे वांडु बाजार में ट्रैक्टर से जा रहे थे।
इसी बीच जिला पुलिस तथा छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में ट्रैक्टर मालिक और आठ नक्सली मारे गए। उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
|