मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उड़ीसा विस अध्यक्ष का इस्तीफा, मंत्री बर्खास्त
मोहंती पर यौन शोषण का आरोप
यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे उड़ीसा विधानसभा के अध्यक्ष ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष की प्रतिष्ठा को कलुषित करने के लिए महिला कर्मचारी को भड़काने के आरोप में प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री को बर्खास्त कर दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोहंती ने अपना इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष प्रह्लाद डोरा को दिया। उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। विधानसभा की सहायक मार्शल गायत्री पांडा द्वारा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था।

इसी मामले से जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री देवाशीष नायक को बर्खास्त कर दिया। नायक ने कथित तौर पर गायत्री को मोहंती के खिलाफ आरोप लगाने के लिए उकसाया था।
और भी
औरंगाबाद से बुद्ध स्तूप लापता
'कांग्रेस के दोनों हाथ गरीबों के साथ'
जसवंत ने साधा सोनिया पर निशाना
पार्टी के बारे में भी सोचें-सोनिया
कांग्रेस को सपा, बसपा से परहेज नहीं
मध्यप्रदेश में सिमी पर शिकंजा