मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'कांग्रेस के दोनों हाथ गरीबों के साथ'
कांग्रेस के युवा नेता राहुल गाँधी ने सोमवार को देश की जनता को एक नया नारा दिया 'कांग्रेस के दोनों हाथ गरीबों के साथ'।

फूलबाग मैदान में कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पहले नारा था कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ, लेकिन आज मैं पार्टी को एक नया नारा दे रहा हूँ 'कांग्रेस के दोनों हाथ गरीबों के साथ'।

उन्होंनें कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलितों, गरीबों और युवाओं के साथ रही है क्योंकि हमारा मानना है कि जब तक युवा व दलित पार्टी के साथ नहीं होंगे, पार्टी का भला नहीं होगा।

राहुल ने कहा कि उप्र एक समय बाकी प्रदेशों से आगे रहता था, लेकिन आज प्रदेश की हालत क्या है, यह किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि उप्र का गरीब व पिछड़ा जहाँ पहले था, वहाँ आज भी है जबकि देश कितनी तरक्की कर चुका है।
और भी
जसवंत ने साधा सोनिया पर निशाना
पार्टी के बारे में भी सोचें-सोनिया
कांग्रेस को सपा, बसपा से परहेज नहीं
मध्यप्रदेश में सिमी पर शिकंजा
राजौरी में उग्रवादी ठिकाने से हथियार बरामद
पुलिस और टिकैत समर्थकों में संघर्ष