श्रीलंकाई सेना ने समुद्र में मछली पकड़ रहे भारतीय मछुआरे की नौका पर रविवार को फिर गोलीबारी की।
आधिकारिक सूत्रों ने यहाँ बताया कि मछुआरों की 669 नौकाओं की टोली मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरी थी। इस बीच कटचातिव द्वीप में गश्त पर निकले श्रीलंकाई जहाज ने एक भारतीय नौका पर गोलीबारी की।
हालाँकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। गोली नौका की चिमनी पर लगी और वह ध्वस्त हो गई।
मछुआरे समुद्र किनारे पर सुरक्षित लौट आए। इस घटना को लेकर मछुआरों में तनाव व्याप्त हो गया है।
|