मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
धैर्य की भी हद होती है-करुणानिधि
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. करुणानिधि ने होगेनक्कल पेयजल परियोजना को किसी भी कीमत पर पूरा करने पर जोर देते हुए रविवार को कर्नाटक से कहा कि धीरज की भी हद होती है। उन्होंने केन्द्र से इस मुद्दे पर भारत की संप्रभुता को बनाए रखने का अनुरोध किया।

करुणानिधि ने यहाँ नए फ्लाईओवर का उद्‍घाटन करते हुए एक कन्नड़ संगठन की कथित धमकी का उल्लेख किया कि यदि परियोजना को ठंडे बस्ते में नहीं डाला गया तो तमिलनाडु से आने वाली बसों को कर्नाटक में घुसने नहीं दिया जाएगा। इस संदर्भ में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनके धैर्य की एक सीमा है।

करुणानिधि ने कर्नाटक विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी को कड़ी चेतावनी दी जो इस परियोजना का विरोध करती रही है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने के लिए राज्यों के बीच जल विवाद पर हमेशा शांत रहा है।

हमने पड़ोसियों के साथ अपने भाइयों जैसा व्यवहार किया है। हम उनके साथ किसी तरह के टकराव का रवैया नहीं अपनाना चाहते, लेकिन हर चीज की हद होती है। मेरे धैर्य की भी एक सीमा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जापान के आर्थिक सहयोग से 1334 करोड़ रुपए की इस परियोजना को हर हाल में क्रियान्वित किया जाएगा।
और भी
यूपी पुलिस ने कसा सिमी पर शिकंजा
डेरा प्रमुख की सुरक्षा बढ़ाई
वनवासियों को वाजिब हक मिले-अर्जुन
सपा के प्रति कांग्रेस का रुख नरम
गुटीय संघर्ष में 11 लोग घायल
ट्यूलिप उद्यान के नामकरण पर विवाद