संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी द्वारा श्रीनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यलिप उद्यान के उद्घाटन के एक दिन बाद ही यह उद्यान नामकरण को लेकर विवादों में घिर गया है।
हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह जिलानी ने ट्यलिप उद्यान का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के नाम पर किए जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि हम ट्यूलिप उद्यान का नामकरण भारतीय नेता के नाम पर बर्दाश्त नहीं कर सकते। ये वे लोग हैं, जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता छीनी है। उन्होंने ट्यूलिप उद्यान के साथ इंदिरा गाँधी के नाम को जोड़े जाने को कश्मीर की पहचान बदलने का षड्यंत्र बताया और कहा कि लोगों के इसके खिलाफ अपनी आवाज जरूर बुलंद करनी चाहिए।
|