मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'उत्तरप्रदेश में बुलंद हो कांग्रेस का झंडा'
प्रांतीय अधिवेशन में कार्यकर्ताओं की चाहत
कांग्रेस के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में हर कांग्रेस कार्यकर्ता की बस एक ही चाहत थी कि उत्तरप्रदेश में पार्टी अपना खोया हुआ वजूद फिर किसी तरह से हासिल कर ले और प्रदेश में एक बार फिर पार्टी का झंडा बुलंद हो।

अधिवेशन की तैयारियों में लगे कांगेस कार्यकर्ता मदन तथा रोहित कोहली का कहना था कि हम अपनी मेहनत तब सफल मानेंगे जब लोकसभा चुनावों में देश के साथ-साथ उत्तरप्रदेश में भी कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आए और राहुल गाँधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनें।

गाजियाबाद से आए कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश चौहान का कहना था कि जबसे प्रदेश से कांग्रेस की सत्ता गई है प्रदेश का विकास ही रुक गया है, वहीं वाराणसी से आई कार्यकर्ता सुधा यादव का कहना था कि अब राहुल गाँधी ही कांग्रेस का बेड़ा पार करेंगे और प्रदेश में पार्टी को अपने पैरों पर खड़ा करेंगे।

लखनऊ से आए कांग्रेस के नेता वीरेन्द्र मदान का कहना था कि राहुल के कुशल मार्गदर्शन में ही कांग्रेस देश के साथ- साथ प्रदेश में सत्ता की वापसी करेगी तथा एकछत्र राज करेगी।

अधिवेशन में आए ज्यादातर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गाँधी से काफी उम्मीदें थीं और वे उनमें राजीव गाँधी का अक्स पा रहे थे।
और भी
बिहार सरकार की नायाब योजना
आदमी के काटने से साँप की मौत!
सड़क हादसे में 10 लोक कलाकार मरे
कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगे-मुलायम
रेलवे लाइन का सर्वे शुरू
सिमी से जुड़े लोगों की धरपकड़ शुरू