पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में एक व्यक्ति के काटने से एक जहरीले नाग की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कैंटीन में काम करने वाला सुभाष बनर्जी अपने घर एकरा गाँव लौट रहा था। रास्ते में उसने स्थानीय लोगों को किसी नाग के बारे में बात करते सुना, जो उन्होंने वहाँ देखा था।
बनर्जी ने साँप को खोज निकाला और उस पर छड़ी से प्रहार किया, लेकिन साँप पर इसका कोई खास असर नहीं हुआ। इसके बाद सुभाष ने अपने दाँतों से काटकर उसके दो टुकड़े कर दिए। बहरहाल इस कारनामे के बाद सुभाष अचेत हो गया। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी हालत अब बेहतर बताई जाती है।
|