मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मेनका गाँधी पर लूट का मुकदमा
पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गाँधी तथा तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध शनिवार को वीसलपुर कोतवाली में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक सुग्रीव गिरि ने बताया कि बरेली जिले के सेथल कस्बा निवासी शब्बीर ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गाँधी तथा तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध उसके जानवरों को जबरन ग्रामीणों में बाँट दिए जाने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

उल्लेखनीय है कि कल वीसलपुर तहसील मे शब्बीर एक मेटाडोर में कुछ भैंस लखीमपुर जिले से खरीदकर ले जा रहा था। संयोग से मेनका गाँधी भी वीसलपुर में थीं। उन्होंने मेटाडोर रुकवाकर उस पर लदी भैंसों को ग्रामीणों में बाँट दिया था।
और भी
कश्मीर में पूर्ण शांति हो-सोनिया
लड़ाई जारी रखूँगा-नंदलाल
विमानतल बना क्रिकेट का मैदान
भिंड में चार डकैत मार गिराए
दिल्ली में इमारत गिरी, सात मरे
कई राज्यों की पुलिस इंदौर पहुँची