मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हरिद्वार में आतंकी हमलों की धमकी
आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोइबा के नाम से हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मिले धमकीभरे पत्र को लेकर पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से जाँच शुरू कर दी है।

27 मार्च को दोपहर हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को मिले पत्र में लेखक ने खुद को लश्कर का एरिया कमांडर बताते हुए 15 अप्रैल को हरिद्वार रेलवे स्टेशन, बस अड्‍डे और हर की पौड़ी सहित तमाम भीड़भाड़ वाले इलाकों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। अन्तर्देशीय पत्र में एरिया कमांडर ने अपना नाम करीम अंसारी बताते हुए शिमला और अमृतसर का भी जिक्र किया है।

एसपी सिटी के अनुसार पत्र की सत्यता और अन्य तमाम जानकारियाँ जुटाने का काम गंभीरता से शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि पत्र किसी की शरारत है, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। बहरहाल सभी स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाते हुए जाँच शुरू कर दी गई है।
और भी
एक अप्रैल से महँगाई भत्ता
राजस्थान में जैतून की खेती
जमीन मामले में अमिताभ की चुप्पी
समरीते ने तन्खा को ही वोट दिया
सिमी आतंकवादी पुलिस रिमांड पर
दो मुँह और चार आँखों वाली बच्ची!