मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राजस्थान में जैतून की खेती
राजस्थान सरकार ने प्रदेश को जैतून प्रदेश बनाने के लिए इसराइल की तर्ज पर जैतून की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय किया है।

अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जैतून की खेती को बढ़ावा देने के लिए दुर्गापुरा जयपुर में हाईटेक ग्रीन हाउस विकसित कर, उसमें जैतून की पौध तैयार करने का काम शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि जैतून की खेती कठिन जरूर है पर असंभव नहीं है। इसराइल और राजस्थान की जलवायु में काफी कुछ समानता होने के कारण आने वाले सालों में प्रदेश जैतून की खेती में जबरदस्त प्रगति कर सकता हैं।

सूत्रों का कहना है कि इसराइल और राजस्थान की जलवायु में काफी कुछ समानता होने के कारण राज्य को कृषि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों का केन्द्र बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि राज्य में जैतून की खेती को बढ़ावा देने के लिए राजस्थन ओलिव कल्टीवेंशन लिमिटेड, आरओसीएल का गठन कर काम शुरू किया गया है। आरओसीएल के माध्यम से राजस्थान सरकार प्लास्ट्टो प्लायन इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड पुणे एवं इंडोलिव लिमिटेड इसराइल प्रत्येक की तैतीस प्रतिशत भागीदारी रखी गई है।
और भी
अमिताभ का टिप्पण्णी से इनकार
समरीते ने तन्खा को ही वोट दिया
सिमी आतंकवादी पुलिस रिमांड पर
दो मुँह और चार आँखों वाली बच्ची!
आमिर खान के खिलाफ वारंट
डायन बताकर महिला को पीटा