मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जमीन मामले में अमिताभ की चुप्पी
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को कहा कि वह पुणे के निकट विवादास्पद कृषि भूमि सौदे पर टिप्पणी नहीं करेंगे, क्योंकि यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

आइडिया आईफा पुरस्कार 2008 के नामांकन समारोह में भाग लेने आए अमिताभ ने कहा कि मैं मामले पर कुछ भी टिप्पणी नहीं कर सकता, क्योंकि यह अदालत के विचाराधीन है।

बच्चन ने पुणे जिले में वर्ष 2000 में लोनावाला के निकट एक भूखंड खरीदा था। बंबई किराएदारी एवं कृषि भूमि अधिनियम 1948 के तहत अगर कोई व्यक्ति किसान नहीं है तो वह महाराष्ट्र में भूखंड नहीं खरीद सकता।

बच्चन ने उत्तरप्रदेश में बाराबंकी के दौलतपुर गाँव में आवंटित भूमि का इस्तेमाल खुद को किसान साबित करने के लिए किया था।
और भी
समरीते ने तन्खा को ही वोट दिया
सिमी आतंकवादी पुलिस रिमांड पर
दो मुँह और चार आँखों वाली बच्ची!
आमिर खान के खिलाफ वारंट
डायन बताकर महिला को पीटा
अब जलियाँवाला बाग में लगेगा प्रवेश शुल्क