राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पर रिश्वत देकर वोट लेने के आरोप लगाने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक किशोर समरीते ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए अंततः शुक्रवार को कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी विवेक तन्खा के पक्ष में मतदान किया।
अपने विद्रोही तेवर के लिए पहचाने जाने वाले सपा विधायक समरीते ने मतदान के बाद कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के बावजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
समरीते आज विधानसभा में पार्टी के नेता डॉ. सुनीलम सहित चार अन्य विधायकों के साथ मतदान स्थल पहुँचे।
उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी से जुड़ा हुआ हूँ और वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करता हूँ अतः पार्टी के निर्देश पर ही मैंने तन्खा के पक्ष में मतदान किया है।
|