मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कुत्ता विमान से टकराया, दो घायल
29 लोगों को हैदराबाद ले जा रहा किंगफिशर एयरलाइंस का एक छोटा विमान उड़ान भरने से कुछ ही समय पहले देर रात यहाँ हवाई अड्डे पर एक दुर्घटना का शिकार बन गया, जिसमें दो यात्री घायल हो गए।

आईटी 2427 उड़ान के सभी यात्रियों को इस टर्बो प्राप एटीआर विमान से निकाल लिया गया है। यह हादसा एक भटके हुए कुत्ते के विमान के नोजव्हील से टकरा जाने के कारण हुआ।

एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि विमान रनवे पर एक कुत्ते से टकरा गया, जिससे इसकी नोजव्हील टूट गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पायलट के ब्रेक लगाए जाने के कारण लैंडिंग गियर जाम हो गए और विमान रनवे पर फँस गया।

बेंगलुरु हवाई अड्डे के निदेशक नरेन्द्र कौशल ने बताया कि दो लोगों को मामूली चोट आई है तथा सभी 29 यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया गया है।

उन्होंने बताया कि नोजव्हील टूट जाने के कारण विमान खड़ा हो गया। यह विमान उतरने के समय की दुर्घटना नहीं है।

कौशल ने बताया कि फँसे विमान के कारण रनवे बाधित हो गया है तथा बेंगलुरु हवाई अड्डे से अन्य विमानों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लग गई है। उन्होंने कहा कि उड़ानों के सामान्य परिचालन में कुछ समय लग सकता है। रनवे से विमान को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
और भी
दूरदर्शन भोपाल में मुनअक़िद मुशायरा
इंदौर में 26 दिनों से डेरा डाले थे आतंकवादी
उज्जैन की बैठक में हुए थे सनसनीखेज निर्णय
बॉक्स ऑफिस दा जवाब नहीं
'पाथेर पाँचाली' भी रंगीन होगी
...अब माँ की गोद में है वंदना