मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उज्जैन की बैठक में हुए थे सनसनीखेज निर्णय
मुंबई रेल बम विस्फोट के पूर्व 2006 में मक्सी रोड स्थित उमरिया जागीर में कमरुद्दीन नागौरी के खेत के किनारे झोपड़ी में देशभर के प्रमुख सिमी सरगनाओं की बैठक हुई थी। उसमें अनेक सनसनीखेज निर्णय लिए गए थे।

यह खुलासा मुंबई बम विस्फोट के आरोप में पकड़ाए एक आरोपी एहते-शाम सिद्दीकी ने पुलिस के समक्ष किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी 3 दिन तक खेत पर ही रुके थे।

जो निर्णय लिए गए उनकी बानगी देखिए - देशभर के अलग-अलग मुस्लिम संगठनों में समन्वय स्थापित कर इस्लामिक राज्य की स्थापना में मदद हासिल करना। हिन्दू मानसिकता वाले पुलिस अधिकारियों की सूची तैयार कर उनके विरुद्घ कार्रवाई करना व जिस देश में मुस्लिम सत्ता है, उनसे मदद हासिल करना। मप्र में जेहाद के लिए ट्रेनिंग कैम्प खोलना आदि। उल्लेखनीय है कि इस बैठक में एहते-शाम भी शामिल हुआ था।

दो मामलों में फरार : सफरद नागौरी पर सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने की धारा 153 के तहत वर्ष 1997-98 में दो मामले दर्ज हैं, जिनमें वह फरार घोषित किया गया था, उस पर इनाम भी घोषित था।

'तहरीक' का संपादक : मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त सफदर सिमी मूवमेंट का प्रचार-प्रसार करने वाली पत्रिका 'तहरीक' का संपादक भी है।

सफदर का रिश्ता है उज्जैन से : सिमी का राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रमुख सफदर नागौरी का उज्जैन से गहरा रिश्ता है। वह महिदपुर की
safdar nagori
ND
नागौरी कॉलोनी का निवासी है। उसका परिवार आज भी यहीं रहता है। उज्जैन में लगातार उसका आना-जाना है, मगर पुलिस इससे इनकार ही करती रही।


कमरुद्दीन पर चार मामले : पकड़े गए शिकारी गली, उज्जैन निवासी कमरुद्दीन नागौरी पिता चाँद खाँ की उज्जैन पुलिस को पिछले 6-7 वर्षों से तलाश थी। उस पर सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के जीवाजीगंज, महाकाल, चिमनगंज व खाराकुआँ थाने में चार प्रकरण दर्ज हैं। उज्जैन पुलिस ने कमरुद्दीन की गिरफ्तारी पर पाँच हजार रु. का इनाम घोषित किया हुआ है।

गोधरा कांड में नाम आया था : 2002 में गुजरात के गोधरा कांड में करीब 35 लोगों की मौत हो गई थी। इस कांड में आमिल परवेज का नाम सामने आया था और नाम आते ही स्थानीय स्तर पर परवेज समर्थकों ने काफी विरोध जताया था।
amil pervaez
ND
आमिल परवे
* धर्मांधता कूट-कूटकर भरी है
* इसके लिए इस्लाम ही सब कुछ
* अपना पक्ष स्पष्टता के साथ ठोस रूप से रखने की कला
* अयोध्या में विवादित ढाँचा गिरने की घटना ने कट्टरता और बैर के बीज बोए
* करीब 5 वर्षों पूर्व सिमी का एक विवादास्पद पोस्टर प्रकाशित हुआ था, जिसमें इसका हाथ था
* सिमी में सक्रियता के दौरान संगठन को इबादत से जोड़कर देखता था
* सिमी से हटने के बाद रुतबा हासिल करने के लिए हर कार्य करने को तैयार
* गत एक वर्ष से जेल में रासुका के तहत बंद था। तीन माह पहले छूटा था
और भी
बॉक्स ऑफिस दा जवाब नहीं
'पाथेर पाँचाली' भी रंगीन होगी
...अब माँ की गोद में है वंदना
छत्तीसगढ़ में 'गुजरात मॉडल' नहीं-रमन
अमिताभ के खिलाफ पोस्टर अभियान
चेक बाउंस मामले में श्रीदेवी को राहत