मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत ने फायरिंग पर आपत्ति जताई
भारत ने सीमा पार पाकिस्तानी क्षेत्र में बिना सूचना दिए रेंजर्स द्वारा गत दिनों की गई फायरिंग पर ऐतराज जताया हैं।

पाकिस्तान के खोखरापार में दोनों देशों के सीमा रक्षकों की फ्लैग मीटिंग में सीमा सुरक्षा बल की नवीं वाहिनी के कमांडेंट विसालसिंह ने यह मुद्दा उठाया और बताया कि चौहटन के सीमराड के सामने सीमा पार रेंजर्स ने फायंरिंग की थी।

पाकिस्तान की ओर से ले. कर्नल नियाज मोहम्मद ने भविष्य में फायरिंग से पूर्व भारत को सूचित करने का आश्वासन दिया। दोनों देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जीरों लाइन से निर्धारित दूरी पर अपने क्षेत्रों में प्रशिक्षण अथवा किसी कारण से गोलीबारी किए जाने संबंधी सूचना देने का प्रावधान हैं।

फ्लैग मीटिंग में सीमा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मसलों के साथ मई में भारत पाकिस्तान संयुक्त गश्त कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। सूत्रों के अनुसार बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
और भी
सिमी के 11 कार्यकर्ता गिरफ्तार
जीप-ट्रक भिड़ंत में छह मरे
शिक्षक की पिटाई से छात्रा की मौत
द्रौपदी नृत्य नाटिका में हेमामालिनी
भीमसेन जोशी की हालत में सुधार
जिन्दगी की जंग जीत गई वंदना