लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल रात एक ट्रक और जीप के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
घायलों को सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में एक महिला सहित पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
|