पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके के दिनकर नेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षक की पिटाई से घायल छात्रा रिंकी कौशिक की बीती रात पंजाबी बाग के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में मृत्यु हो गई।
रिंकी पिछले साल 11 नवम्बर को स्कूल के एक शिक्षक की पिटाई से सिर में चोट लगने से घायल हो गई थी। वह 28 दिसम्बर से महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कोमा में थी। साढ़े चार माह से जीवन से संघर्ष कर रही रिंकी ने कल रात 11 बजकर 55 मिनट पर दम तोड़ दिया।
|