सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। दो हफ्ते पहले उन्हें साँस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सहयाद्री अस्पताल में 97 वर्षीय शास्त्रीय गायक का इलाज कर रहे डॉ. एन. याल्जी ने बताया कि आज उनकी कृत्रिम श्वसन प्रणाली को हटा दिया गया। उनके फेफड़े ठीक तरह से काम कर रहे हैं।
याल्जी ने कहा कि अब वह ठीक तरह से साँस ले रहे हैं और एक हफ्ते के आराम के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
|