समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन यहाँ मुलायमसिंह यादव को निर्विरोध रुप में आगामी तीन साल के लिए पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया।
यादव ने इससे पहले झंडा फहराकर पार्टी के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का उदघाटन किया।
उदघाटन समारोह के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिये नामांकन पत्र भरे गए तथा यादव को एकमात्र नामांकन आने पर चुनाव अधिकारी रामगोपाल यादव ने उन्हे निर्विरोध तीन साल के लिए अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया। पार्टी का यह सातवाँ राष्ट्रीय अधिवेशन है।
|