बिभू 55 दिनों का शिशु गिद्ध है, जिसका जन्म हरियाणा के पिंजौर में पिंजरे के बंद माहौल में हुआ है। यहाँ बाल्यावस्था की अठखेलियाँ इस नन्हे परिंदे के व्यवहार में वैसे ही देखी जा सकती है, जैसा कि एक आम गिद्ध में दिखाई देता है।
हरियाणा की वन एवं पर्शवरण मंत्री किरण चौधरी ने कहा गिद्ध के इतिहास में यह पहली बार है, जब पिंजरे के घोसलें में चार चूजों का जन्म हुआ है और अब यह 55 दिनों के हो गए हैं।
उन्होंने बताया यहाँ इनका अच्छा विकास हो रहा है और उम्मीद है कि इन्हें और 45 दिनों तक रखा जाए। चौधरी ने यह बात राज्य के बजट सत्र की पृष्टभूमि में बताई।
उन्होंने कहा कि पिंजौर स्थित गिद्ध प्रजनन केंद्र में दो प्रजाति के गिद्धों को रखा गया था। यह परियोजना हरियाणा के वन विभाग और बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के सहयोग से चलाया जा रहा है।
|