कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित प्रदेश पुलिस के दो जवानों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी के जेल से फरार हो जाने के मामले में दोनों को निलंबित कर दिया गया था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विशेष पुलिस अधिकारी हवलडे ज्योति प्रकाश और रोमल चंद को आज गिरफ्तार कर लिया गया है और बाद में उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
लश्कर का आतंकवादी अब्दुल कादिर शाह सोमवार की रात डोडा जिले के जेल से फरार हो गया था। सूत्रों ने बताया कि हथियारों और गोलियों की तस्करी के दौरान कादिर को इस महीने की दो तारीख को गिरफ्तार किया गया था। वह कश्मीर घाटी से भद्रवाह शहर तक इन हथियारों की तस्करी करता था।
|