मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'जाति नहीं जिंदगी की सोचिए'
नैतिक पार्टी ने बिलग्राम में उतारा प्रत्याशी
WDWD
'नैतिक पाटी की जली मशाल राजनीति ने बदली चाल, जो नैतिकता के लायक होगा वह सांसद विधायक होगा, जाति की नहीं जिन्दगी की सोचिए'।

नैतिक पार्टी बाकी लोगों की जिंदगी को आगे बढ़ाने की बात करती है, जबकि अन्य राजनीतिक दल जाति को आगे बढ़ाते हैं। इन नारों के साथ पूर्व न्यायाधीश चन्द्रभूषण पांडेय द्वारा नवगठित नैतिक पार्टी पहली बार चुनाव मैदान में है। नैतिक पार्र्टी ने डीपी सिंह चौहान को बिलग्राम विधानसभा के उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है।

उल्लेखनीय है कि जनपद हरदोई के विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम का उपचुनाव 12 अप्रैल को तथा मतगणना 16 अप्रैल को होगी। गत विधानसभा चुनाव में यह सीट बसपा के उपेन्द्र तिवारी ने जीती थी, किन्तु उनकी असामयिक मृत्यु होने से यहाँ उपचुनाव हो रहा है।

बसपा ने यहाँ उपेन्द्र तिवारी की पत्नी रजनी तिवारी को टिकट दिया है, सपा ने विश्रामसिंह यादव को, कांग्रेस ने सुरेशचन्द्र तिवारी को तथा भाजपा ने यदुनन्दन वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश चन्द्रभूषण पांडेय का कहना है कि जनता अनैतिक नहीं भ्रष्ट लोगों से पीड़ित है। पांडेय ने कहा कि भ्रष्ट, गुण्डा, माफिया प्रत्याशियों के बीच नैतिक पार्टी ईमानदार प्रत्याशी का विकल्प प्रस्तुत करेगी। चुनाव जिताना जनता का काम है।

रालोद व रासक्रां का गठजोड़ : राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजितसिंह एवं राष्ट्रीय सर्वोदय क्रांतिपार्टी के राजाराम पाल के बीच राजनीतिक गठबंधन हो गया। इसकी औपचारिक घोषणा दोनों नेताओ ने सोमवार को की।
और भी
उल्फा के चार उग्रवादी गिरफ्तार
तिरंगा अपमान मामले की सुनवाई टली
जंगलों में प्रियंका से मिले राहुल!
दो किसानों ने खुदकुशी की
भजनलाल की विधानसभा सदस्यता समाप्त
अमिताभ नहीं करेंगे जमीन दान